चित्रकूट. जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली है। महिला की आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। चित्रकूट थाना क्षेत्र के गांव में युवती ने घर के भीतर आग लगाकर जान दे दी है। अभी मौत की कोई भी बात सामने नहीं आई है। बेटी की मौत की जानकारी के बाद तत्काल मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में महिला की मौत की जानकारी पुलिस थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।