scriptबलरामपुर में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने जांच शुरू की | Balrampur Leopard Dead body Found Stir Forest department inspection | Patrika News

बलरामपुर में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने जांच शुरू की

locationबलरामपुरPublished: May 08, 2021 08:12:05 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

Balrampur Leopard Dead body Found : बलरामपुर के ग्रामीण इलाके में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने जांच शुरू की

बलरामपुर में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने जांच शुरू की

बलरामपुर. Balrampur Leopard Dead body Found : बलरामपुर के ग्रामीण इलाके में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तेंदुए के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं।
कोरोना का कहर : मैं बचूंगा या नहीं घर गिरवी न रखना पापा, और उसने रहती दुनिया को अलविदा कह दिया

मामला ललिया थाना क्षेत्र के सुगानगर लहेरी गांव के मजरे चैलहवा की है। जहां तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा में चल रहा है। वही शनिवार की सुबह गांव स्थित नहर के पास तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी है।
घायल सीएचसी में भर्ती :- इसी गांव के रहने वाले मास्टर रात्रि में शौच के लिए खेत में गए थे कि गांव के पश्चिम की ओर से तेंदुए ने आकर उस पर हमला बोल दिया। हल्ला-गोहार होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा तो तेंदुआ भागता हुआ गांव के उत्तर की भागा जहां पहले से मौजूद एक ग्रामीण पर तेंदुआ हमलावर हो गया। उसे बचाने प्रयास में उसका बेटा व दो अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। तेंदुए के आंतक से पूरा गांव सहमा हुआ था कि सुबह तेंदुए का शव नहर के पास पड़ा मिला।
तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान :- बरहवा रेंज के वन दारोगा वीर बहादुर सिंह व बनकटवा रेंज के अशोक गुप्त ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वन दारोगा ने कहा कि तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो