29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातम में बदला खुशी का माहौल, शादी से पहले एक ही परिवार के 6 लोगों ने तोड़ा दम, सदमे में दुल्हन

शादी से पहले ही बलरामपुर जिले में एक भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दुल्हन दूल्हे और बारातियों का इंतजार कर रही थी कि उसे हादसे की सूचना मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 21 May 2022, 1:01 PM IST

Bride File Photo

Bride File Photo

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बौद्ध परिपथ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई जिससे कि छह लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के काफी देर तक कोई मदद न मिलने पर छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। उधर, दुल्हन दूल्हे और बारातियों का इंतजार कर रही थी कि उसे हादसे की सूचना मिली। यह दुर्घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध परिपथ स्थित शुक्रवार देर रात हुआ था। अन्य घायलों को शाम का इस्पात केंद्र तुलसीपुर में भर्ती किया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसा बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गांव गंवरिया के पास बौद्ध सर्किट पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस हादसे की वजह और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी से अनबन के कारण डेंटल डाक्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले पत्नी के नाम लिखा इमेशनल मैसेज

घायलों की हालत खतरे से बाहर नहीं

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के गांव के बाराती बोलेरो में बैठ कर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के सोनपुर गांव जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थित गनवरिया गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो आपसे में भिड़ गए। बोलेरो सवार लक्ष्मण, अमृता, बसंते और वापी की मौके पर मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने गाड़ी तोड़कर सभी को बाहर निकाला। जबकि घायलों में दुर्गा प्रसाद, शिवप्रसाद, उमेश व अंकित को सीएचसी तुलसीपुर पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने दुर्घटना में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जबकि घायलों की हालत गंभीर है।