27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति

भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है

2 min read
Google source verification
congress

भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने बनाई यह रणनीति

बलरामपुर. सोमवार 10 सितम्बर को कांग्रेस ने भारत बंद का एलान किया है। भारत में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस से भारत बंद का एलान किया है। इस सिलसिले में बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई है, जो कि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के कैंप कार्यालय में आयोजित हुई।

धर्म जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ माह से जिस तरह डीज़ल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के मूल्यों में प्रतिदिन बेतहासा वृद्धि हो रही है। मूल्य अब बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में गुणात्मक वृद्धि हुई है। बेरोजगारी के कारण युवाओं में हताशा उत्पन्न हो रही है और देश ने धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति हो रही है। अनुज सिंह ने कहा कि भारतीय मुद्रा (रुपए) डॉलर के मुकाबले निरंतर कमजोर हो रही है। जीएसटी और नोटबन्दी के कारण व्यापार चौपट हो चुका है। किसानों में हाहाकार की स्थिति है।

अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जनहित में लड़ाई

इस प्रकार की सभी जनसमस्याओं पर केंद्र और प्रदेश सरकार उदासीन है। ऐसी स्थिति में एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते कांग्रेस ने कल यानि 10 सितंबर को भारत बंद कर सोई हुई सरकार की आंखों खोलने का प्रयास कर रही है। वहीं जिलाध्यक्ष ने तमाम स्कूलो, संस्थाओं व व्यापार मंडल से अपील की है कि भारत बंद में अपने संस्थानों, प्रतिष्ठानों को बंद कर सहयोग प्रदान करें। ऐसा इसलिए ताकी अन्याय व अत्याचार के खिलाफ जनहित की लड़ाई में भागीदार बन सकें।

ये भी पढ़ें:दैवीय आपदा से बचने के लिये NDRF चला रहा जागरूकता अभियान, दिया जा रहा प्रशिक्षण

ये भी पढ़ें: दलित युवक से ग्राम प्रधान ने हड़पी पीएम आवास योजना की किश्त, हताश होकर युवक ने दी आत्मदाह की धमकी

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग