24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Balrampur / आरक्षण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

आरक्षण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से आये एससी-एसटी एक्ट पर फैसले के बाद दलित समाज के द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 6 Apr 2018, 7:16 AM IST

balrampur

बलरामपुर. सुप्रीम कोर्ट से आये एससी-एसटी एक्ट पर फैसले के बाद दलित समाज के द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया। भारत बंद के नाम पर देश के कई हिस्सो मे हिंसा हुई और कई राजनीतिक पार्टियों ने दलितों के नाम पर अपनी रोटी सेकी तो प्रदेश के कई हिस्सों में आरक्षण का विरोध शुरू हो गया।

बलरामपुर में कई वर्गों के लोगों ने आरक्षण मुक्त भारत के बैनर तले जातिगत आरक्षण का विरोध करते हुए बलरामपुर तहसील गेट पर व्यापक धरना-प्रदर्शन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। दिये गये ज्ञापन में मांग की गई है कि देश में जातिगत आरक्षण समाप्त हो और पूरे देश में आरक्षण को खत्म कर सभी जाति के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के नौकरियों मे तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग के लिए केन्द्र सरकार बिल लाये। जिससे किसी भी संस्थान या नौकरी में प्रवेश का आधार जातयीयता न होकर प्रतिभा एवं गुणवत्ता हो। साथ ही ये भी मांग की गई है कि किसी भी जातीय वर्ग के उन्माद/आंदोलन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर दबाव न बनाया जाये। इसके साथ ही 11 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए अशोक तिवारी ने कहा कि मनु की व्यवस्था में कार्य के आधार पर वर्ग व्यवस्था बनाई गई। पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुस्लिम वर्ग में गरीब हैं उन्हें भी सहयोग की आवश्यकता है। डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि अब जाति के आधार पर आरक्षण निष्प्रभावी दिखाई दे रहा है गरीब का कल्याण नहीं हो रहा है। सामाजिक समरस्ता के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए जिसका लाभ समाज के प्रत्येक गरीब को मिलना चाहिए ।

डॉ श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था की अभी तक कोई समीक्षा नहीं हुई। इस मंच के माध्यम से हम लोगों द्वारा राजनीतिक प्रतिनिधि मैदान में उतारा जाएगा। डॉ प्रतीक मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, वर्षकार कलहंस, अम्बरीष शुक्ल ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन संजय शुक्ल तथा शुभेन्द्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ दिव्य दर्शन तिवारी, गौरव सिंह, अजीत शुक्ल, अभय राज सिंह, निशान्त चौहान, सोनू सिंह, अभिषेक कसेरा, स्वामी नाथ सोनकर, विपिन मिश्रा, शशांक श्रीवास्तव, प्रफुल्ल त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, धर्मेश दुबे, शुभम् गुप्ता आदि उपस्थित रहे।