30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Panchayat Chunav: एक ही परिवार के चार लोगों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय

- निर्विरोध चुनाव जीतने वालों में पति-पत्नी दो भाई शामिल.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Apr 2021, 7:25 PM IST

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए रहेगी आरक्षित, अन्य पदों की सूची जल्द होगी जारी

UP Panchayat Chunav 2021: जिला पंचायत अध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए रहेगी आरक्षित, अन्य पदों की सूची जल्द होगी जारी

बलरामपुर. बलरामपुर में क्षेत्र पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) में एक ही परिवार से चार लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन चारों के अलग-अलग क्षेत्र पंचायतों से एक ही नामांकन पत्र जमा हुए हैं। एक ही नामांकन पत्र भरे जाने के कारण एक ही परिवार के चारों लोगों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

ये भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: पंचायत चुनाव होगा विधानसभा चुनाव का डेमो, बोले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव

मामला पचपेड़वा विकासखंड का है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज कुमार तिवारी इसी विकासखंड के औरहवा प्रथम से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी तुषार बाला तिवारी सेमरहना द्वितीय से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई। इनके छोटे भाई सुरेंद्र कुमार तिवारी क्षेत्र पंचायत सेमरहना प्रथम और छोटे भाई राजीव कुमार क्षेत्र पंचायत आदमतारा प्रथम से सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इन लोगों के खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। यही कारण रहा कि सभी का जीतना तय है।

ये भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव में दबंग प्रत्याशियों ने अपनाई खास रणनीति जो विपक्षियों पर पड़ी भारी

इसी परिवार के समर्थन में क्षेत्र पंचायत लौकहवा से रेखा और कोहरगड्डी क्षेत्र पंचायत सीट से सुनील कुमार त्रिपाठी भी सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा नेता मनोज कुमार तिवारी ने क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया और बताया कि यह क्षेत्र के लोगों का प्यार और स्नेह है कि उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र नहीं भरा। अपने ही परिवार के चार सदस्यों और दो समर्थकों के निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद ब्लाक प्रमुख पद की दावेदारी पर अटकलें तेज हो गई है।

1. राजीव कुमार निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य आदम तारा

2. सुरेंद्र कुमार तिवारी निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य

3. सुनील कुमार त्रिपाठी निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम कोहर गड्डी कोडर

4. तुषार बाला तिवारी सेमरहना द्वितीय नवनिर्वाचित निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य

5. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य औरहवा प्रथम

6. रेखा निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम लौकहवा