अम्ब्रेला योजना
तीन अम्ब्रेला स्कीम्स में पहला सक्षम आंगनबाड़ी, पोषण 2.0 परियोजना में आईसीडीएस आंगनबाड़ी सेवा, पोषण अभियान, किशोरियों के लिए योजना व राष्ट्रीय क्रेश योजना को शामिल किया गया है। दूसरे मिशन वात्सल्य में बाल सुरक्षा सेवाएं व बाल कल्याण सेवाओं को शामिल किया गया है। तीसरे मिशन शक्ति (महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए मिशन) में संबल (वन स्टॉप सेंटर, महिला पुलिस वालंटियर, महिला हेल्पलाइन, स्वधर, उज्जवला, विधवा आश्रम) तथा समर्थ (बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, पालना घर, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, जेंडर व शोध ) योजनाओं को शामिल किया गया है।