मिली जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव को लेकर 20 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। इनमें पार्टी के विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, लेकिन जिन विस क्षेत्रों में विधायक नहीं हैं, वहां क्षेत्रीय सांसद और एमएलसी मौजूद रहेंगे।