Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों धुआंधार चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को अमित शाह बांदा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव सांसद बनाने का नहीं है, यह चुनाव, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और श्रीराम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, रामभक्तों पर कारसेवकों पर गोली चला दी, सरयू खून से लाल हो गई, आज वही लोग आपसे वोट मांगने निकले हैं।