28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्तार के जेल में शिफ्ट होते ही बढ़ी मुसीबतें, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मकान की तलाश में अंसारी के गुर्गे

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के गुर्गे किराए के मकान की तलाश कर रहे हैं। कहा जाता है कि मुख्तार जहां भी रहता है, उसके गुर्गे कई जगह किराए का मकान ले कर वही अपना ठिकाना बना लेते हैं और यहीं से गैंग ऑपरेट करने लगता है।

2 min read
Google source verification
मुख्तार के जेल में शिफ्ट होते ही बढ़ी मुसीबतें, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मकान की तलाश में अंसारी के गुर्गे

मुख्तार के जेल में शिफ्ट होते ही बढ़ी मुसीबतें, मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मकान की तलाश में अंसारी के गुर्गे

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के गुर्गे किराए के मकान की तलाश कर रहे हैं। कहा जाता है कि मुख्तार जहां भी रहता है, उसके गुर्गे कई जगह किराए का मकान ले कर वही अपना ठिकाना बना लेते हैं और यहीं से गैंग ऑपरेट करने लगता है। एक बार फिर यह चर्चा जोरों पर है कि मुख्तार के गुर्गे बांदा जनपद में किराए के मकान की तलाश में हैं। वह बांदा जिले के आसपास और मुस्लिम बाहुल्य इलाके खाइपार में मकान की तलाश कर रहे हैं। हालांकि पहले भी जब मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में रहा है। उस दौरान भी मुख्तार अंसारी के गुर्गे और परिवार के लोग बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के खाइपार में रहते थे।

इससे पहले बांदा जेल में रहने के दौरान रात में मुख्तार अंसारी भी वीआईपी ट्रीटमेंट के चलते जेल से बाहर निकल कर आ जाता था और अपने घर परिवार के बीच खाइपार मे रहता था और खाना पीना खाकर सुबह निकल जाता था। इस वजह से एक बार फिर मुख्तार अंसारी का परिवार और उसके गुर्गे बांदा जनपद के आसपास व खाइपर में मकान तलाश कर रहे हैं। पहले भी मुख्तार का परिवार बांदा में एक ठेकेदार के मकान में किराए से रहता था।

मच्छरों से परेशान मुख्तार अंसारी

उत्तर प्रदेश के बाहुबली से नेता बना मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में चैन की नींद नहीं ले पा रहा है। पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद मुख्तार को यहां चैन की नींद नहीं नसीब हो रही। एक तो यूपी की गर्मी और ऊपर से मच्छरों ने परेशान कर रखा है। बता दें कि पंजाब की तुलना में उत्तर प्रदेश में तापमान 10 डिग्री से अधिक है। यही वजह है कि 2019 से ही पंजाब की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को यहां गर्मी भी परेशान कर रही है। वहीं पंजाब जेल में ऐशो आराम की जिंदगी जीने के बाद अब यूपी में वीवीआईपी ट्रीटमेंट न मिलने के चलते भी मुख्तार अंसारी की परेशानी बढ़ गई है। मुख्तार अंसारी कड़ी निगरानी के बीच बांदा जेल में है, जहां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है। मुख्तार पर हत्या समेत कई मुकदमें दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:पूर्वांचल का वह डॉन जिससे मुख्तार अंसारी-अतीक अहमद भी नहीं लेते दुश्मनी, जेल में बुलाते हैं 'बाबा'

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, 72 लाइसेंस निरस्त, किला भी ढहाया गया, 12 अप्रैल को कोर्ट में पेशी