9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोच ने किया 13 वर्षीय खिलाड़ी का यौन उत्पीडऩ

भारतीय खेल प्राधिकरण ने आरोपी को किया निलंबित, प्राथमिकी दर्ज

2 min read
Google source verification
SAI

कोच ने किया 13 वर्षीय खिलाड़ी का यौन उत्पीडऩ

बेंगलूरु. भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) बेंगलूरु, के वरिष्ठ कबड्डी एवं खो-खो कोच के खिलाफ एक 13 वर्षीय खिलाड़ी का यौन उत्पीडऩ करने का मामला दर्ज हुआ है। घटना प्रकाश में आते ही कोच को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक किशोर उम्र की इस खिलाड़ी ने मंगलवार को शाम 4:15 बजे ही इस घटना की शिकायत की थी।

उसने आरोप लगाया कि कोच ने खेल परिसर में स्थित कबड्डी मैदान से सटे महिला ड्रेसिंग रूम में उसका यौन उत्पीडऩ किया। वह ड्रेसिंग रूप से चिल्लाते हुए भागी और फोन के जरिए उसने इसकी सूचना तुरंत अपनी मां को दी। इसके बाद बाद एसएआई में ही एक औपचारिक शिकायत दर्ज हुई और मामले की जांच कराई गई। शुरू में इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई लेकिन गुरुवार एसएआई के क्षेत्रीय निदेशक एम.श्याम सुंदर की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई।

यह प्राथमिकी खेल प्राधिकरण की ओर से बैठाई गई एक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराई गई है। पहले श्याम सुंदर ने कहा कि इस संदर्भ में अगला कदम मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार उठाया जाएगा। लेकिन, शाम को एक बयान जारी कर कहा गया कि कोच को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खेल प्राधिकरण मुख्यालय नई दिल्ली भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेंगलूरु केंद्र में यौन उत्पीडऩ जैसी घटना पहली बार हुई है।
सूत्रों के अनुसार कोच ने कथित तौर पर अपनी गलती स्वीकार कर ली है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिभावकों से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। वे अभिभावकों के अनुमति का इंतजार करेंगे।

---

दलालों के चंगुल से 8 युवतियां मुक्त
चिक्कबल्लापुर. पुलिस ने यहां गुरुवार को दो स्थानों पर छापे मार कर जिस्मफिरोशी करने पर मजबूर 8 युवतियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर ने यहां के कृष्णा थिएटर के निकट दो मकानों मे जिस्मफरोशी होने की सूचना दी थी। इस कार्रवाई का नेतृत्व वृत्त निरीक्षक एचवी सुदर्शन तथा शहर पुलिस निरीक्षक अनिल ने किया।