23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत सामग्री से भरा वाहन रवाना

पशुओं के लिए सूखे चारे से भरा ट्रक रवाना किया गया
2 min read
Google source verification
kerla flood

राहत सामग्री से भरा वाहन रवाना

मंड्या. कणनहल्ली गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी मंजूश्री के निदेशन में कोडुगू बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए 3000 रोटी, 2 क्ंिवटल चावल, 550 किलो सब्जियां, 200 पानी की बोतल से भरेवाहन को रवाना किया। पुरुषोत्तम, करुणा, चेतन कुमार, गोपी आदि मौजूद थे।
बन्नूर रोटरी क्लब के सदस्यों ने कुशालनगर जाकर बाढ़ पीडि़तों के सहयोग के लिए 25 हजार रुपए का चेक दिया और मडिकेरी राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए वस्त्र व खाद्य सामग्री प्रदान की। क्लब अध्यक्ष एमएन रामचंद्र, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष माणक चंद काग, बीएन सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।


पशु आहार भेजा
पिंजरापोल प्रांगण से शुक्रवार को डॉ. अजीत कुमार की उपस्थिति में केरल के बाढ़ प्रभावित वायनाड़ गांव के पशुओं के लिए सूखे चारे से भरा ट्रक रवाना किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चारे के अभाव में चौपाया जानवर संकट में है। इस मौके पर पिंजरापोल सोसायटी के अध्यक्ष उम्मेद राज सिंघवी, उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया, सचिव महावीरचंद सांखला, सलाहकार उगम रुलवाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह बेंगलूरु से उत्तर प्रदेश सेवा मंडल, बेंगलूरु की ओर से मडिकेरी के बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाई गई। इसमें अध्यक्ष एनके गुप्ता, सचिव योगेश मित्तल, केके दुबे, अखिलेश्वर त्रिपाठी, अशोक शर्मा, अजय जैन, बीके पटेल आदि की टीम ने सहयोग दिया।


प्यार से बनाएं जीवन
मैसूरु. स्थानकवासी जैन संघ के स्थानक भवन में समकित मुनि ने कहा कि बोलो मगर मिठास से, सुनो मगर ध्यान से और देखो मगर प्यार से। हमें अपने जीवन को प्यार से बनाना है। चंद्रादेवी पारलेचा ने 30 उपवास का प्रत्याख्यान ग्रहण किया। अध्यक्ष कैलाशचंद जैनने अभिनंदन पत्र भेंट किया। रविवार को राखी पर प्रवचन होगा।


रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा शुरू
बेंगलूरु. बेंगलूरु रेल मंडल ने आइआरसीटीसी के साथ मिलकर केएसआर बेंगलूरु रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री के प्लेटफार्म नंबर 7 व 8 पर फूड
प्लाजा शुरू किया गया है। इसके लिए हल्ली मने समूह से अनुबंध किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग