19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / बलात्कार, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दुस्साहस: शव पर पेट्रोल डालकर जलाने का किया था प्रयास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:27 PM IST

crime

बलात्कार, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बेंगलूरु. हावेरी पुलिस ने द्वितीय पीयू की छात्रा के बलात्कार और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार सवणूर तहसील के वरदाहल्ली गांव की एक 17 वर्षीया छात्रा हावेरी के सरकारी कॉलेज में पढ़ती थी। वह तीन दिन पहले बुधवार को घर से कॉलेज गई लेकिन वापस नहीं लौटी। अभिभावकों ने उसे हर जगह तलाश किया और सहेलियों से भी पूछताछ की।

कॉलेज में पूछताछ करने पर पता चला कि छात्रा कॉलेज आई थी लेकिन वापस घर भी लौट गई। उसका पता नहीं चलने पर हावेरी ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन शुक्रवार को छात्रा का शव खेतों में पड़ा मिला। शव पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया था।

हावेरी जिले के पुलिस अधीक्षक के.परशुराम ने घटना स्थल का मुआयना किया। जांच से पता चला कि बलात्कार के बाद छात्रा की हत्या की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही सरकारी व निजी कॉलेजों के छात्रों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेेकर धरना शुरू कर दिया और कक्षाओं का भी बहिष्कार भी किया।

छात्रों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया तो पुलिस थाने के सामने धरना देंगे। पुलिस अधीक्षक के.परशुराम ने पुलिस उप अधीक्षक कुमारप्पा के नेतृत्व मेंं विशेष दल गठित किया। इस दल ने गांव पहुंच कर जांच की। गांव के एक युवक ने बताया कि उसने छात्रा को एक युवक के साथ एक घर में जाते देखा था।

पुलिस ने फौरन वहां छापा मार कर शशि उर्फ मंजना गौड़ा पाटिल (26) को गिरफ्तार किया। पाटिल से पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्रा का रिश्तेदार है और निजी रूप से परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह छात्रा को पढ़ाई में सहयोग के बहाने अपने घर ले गया। रिश्तेदार होने के कारण छात्रा उस पर विश्वास कर उसके साथ चली गई लेकिन जब उसने छात्रा से बलात्कार करना चाहा तो उसने शोर मचा दिया।

इसके बाद आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी और उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसने रात के अंधेरे में शव को पुल के नीचे ले जाकर जला दिया लेकिन बारिश होने से शव पूरी तरह नहीं जला। हावेरी ग्रामीण पुलिस थाने में बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।