उन्होंने कहा कि वे कित्तूर में पहली बार आए हैं और देश को रानी चेनम्मा पर गर्व है, जो 18 57 की क्रांति से पहले अंग्रेजों से संघर्ष करने वाली पहली वीरांगना थी। इस मौके पर सांसद प्रहलाद जोशी, सुरेश अंगड़ी, प्रभाकर कोरे भी उनके साथ थे। कित्तूर के बाद शाह रानी चेनम्मा के सेनापति संगोली रायण्णा के नंदगढ़ स्थित स्मारक पर भी गए। बाद में बेलगावी में शाह ने रोड शो भी किया।