
ब्लैकमेलर युवती ने लगाया 2.5 करोड़ का चूना
युवती ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक के साथ ली अश्लील तस्वीरें
बेंगलूरु. बार एंड रेस्टॉरेंट की बार गर्ल और डांसर ने एक युवक को ब्लैकमेल कर ढाई करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। युवक ने पुलिस आयुक्त कार्यालय की महिला हेल्प लाइन से शिकायत कर जंजाल से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। युवक विवाहित है और उसका एक पुत्र भी है। उसे हर दिन बार में जाकर लाइव बैंड कार्यक्रम देखने का शौक था।
इसी दौरान उसका परिचय एक बार में काम और डांस करने वाली युवती से हुआ। जल्द ही वह उस पर फिदा हो गया और यह बात युवती को अच्छे से समझ आ गई। युवती ने एक दिन उसे आस्टिन टाउन स्थित अपने घर पर बुलाया। जहां युवती ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवक के साथ कई अश्लील तस्वीरें खीच लीं।
इसके बाद युवती ने युवक को तस्वीरें उसकी पत्नी और परिवार को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और अब तक 2.50 करोड़ रुपए का चूना लगा चुकी है। तंग आकर युवक महिला हेल्पलाइन में मदद के लिए पहुंचा तो उसे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने को
कहा गया है।
हालांकि युवक ने पोल खुलने के डर से शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। महिला हेल्प लाइन पुलिस के सहयोग से इस मामले की बेहद गोपनीय तरीके से जांच कर रही है।
वन अधिकारी के पास करोड़ों की अचल संपत्ति मिली
बेंगलूरु. उत्तर कन्नड़ जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को येल्लापुर तहसील के किरावत्ती वन क्षेत्र के क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रकांत गोविन्द नायक की अचल संपत्ति का विवरण संग्रहित किया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि नायक के पास आंकोला तहसील बेलेकेरी होबली सकालाबेणा गांव मेें एक मकान, पांच भूखंड, शिरकुली गांव में भूखंड 10.05 एकड़ कृषि भूमि, शेड़ागिरी गांव में भूखंड, बोग्रीबैल गांव में एक भूखन्ड, कारवार तहसील के बाड़ा गांव में भूखंड, दो निवास, 698 ग्राम के आभूषण, एक कार, एक बाइक, नकद 2.43 लाख रुपए, बैंक खाते मे 2.74 लाख रुपए और आठ लाख रुपए के फर्नीचर का पता चला है। निवास से कई जानवरों की खालें जब्त की गई हैं। एसीबी अधिकारियों ने पुत्री और सास के निवास पर भी छापा मार कर सभी विवरण संग्रहित किए। कारवार के एसीबी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
22 Jul 2018 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
