पुलिस को घेरा, पांच थानों को फोर्स निकालकर लाया:
पारदी महिलाएं ईनामी को लाने नहीं दे रही थी, इसकी सूचना थाना प्रभारी ने तुरंत एसपी निमिष अग्रवाल को दी। इसके बाद बमोरी, फतेहगढ़, बजरंगगढ़, कैंट व राघौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर ग्रामीणों की मदद से पुलिस संदिग्धों सहित ईनामी बदमाश, लूटी गई बाइक व लूट का माल बरामद कर ला पाई। रात को इस मामले में धरनावदा थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में पारदी महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।