9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रवणबेलगोला में तपोभूमि उज्जैन का प्रतिष्ठा दिवस मनाया

100 से भी अधिक साधु संतों ने भाग लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaini

श्रवणबेलगोला में तपोभूमि उज्जैन का प्रतिष्ठा दिवस मनाया

श्रवणबेलगोला. सिद्धक्षेत्र महावीर तपोभूमि उज्जैन के 13 साल पूर्ण होने पर श्रवणबेलगोला में प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया।

100 से भी अधिक साधु संतों ने भाग लिया। प्रज्ञासागर का जन्मोत्सव भी मनाया गया।

आचार्य वर्धमान सागर,आचार्य सुविधि सागर, आचार्य तीर्थनंदी, आचार्य सुधेश सागर, आचार्य पंचकल्याणक सागर, आचार्य श्रेय सागर सहित 100 से भी अधिक साधु संतों के सान्निध्य एवं चारुकीर्ति भट्टारक के नेतृत्व में आर्यिका संघ के सान्निध्य में आयोजन हुआ।

तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञासागर का अभिनंदन किया गया। चारुकीर्ति भट्टारक ने उन्हें व्याख्यान वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत किया।

स्वामी द्वारा अष्टधातु की महावीर स्वामी की प्रतिमा एवं श्रवणबेलगोला महामस्तकाभिषेक 2018 प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

---

भैरवदेव का महापूजन
बेंगलूरु. दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ संकटमोचन पाŸव भैरव धाम जाजूर अरसीकेरे में पाŸवनाथ महापूजन एवं भैरवदेव महापूजन तथा पंचामृत, मंगलमट्टी, सर्वोषधि, केशरजल एवं पुष्प विधान जैसे पांच अभिषेक किए गए।

विधिकर्ता अश्विनगुरु, निलेश एवं मुकेश ने अनुष्ठान करवाए। उमेश एंड पार्टी ने प्रस्तुतियां दीं। पूजन के मुख्य लाभार्थी शकुंतलाबेन, रमेशकुमार सिंघवी परिवार, पदमचंद पवनकुमार नाहर का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कुमार सुराना ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग