
किसानों की समस्याओं को दूर करे केंद्र
बेंगलूरु. प्रगतिशील किसान संघ ने केंद्र सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने की मांग की है। संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां हुई बैैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव सुरेंंद्र प्रसाद ने कहा कि किसान बाढ़ और सूखे के साथ ही उपज की सही कीमत नहीं मिलने से परेशान है। बैठक में इन समस्याओं को हल करने की मांग की गई।
स्पोट्र्स क्लब सामने लाएगा खेल प्रतिभाएं
बेंगलूरु. लांचपेड के फाइव रिंग स्पोट्र्स क्लब शहर में बच्चों में खेल प्रतिभा उभारने में उनका सहयोग करेगा। खेल प्रशिक्षण के लिए बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लांचपेड के पंकज ओझा ने बताया कि नि:शुल्क पंजीयन के लिए 28 अगस्त तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदक बच्चों का 29 अगस्त को चयन किया जाएगा।
नेत्र चिकित्सा शिविर कल
बेंगलूरु. शहर के केंपेगौड़ानगर में उदयभानु कला संघ की ओर से 26 अगस्त को 200वां नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बी.एस. सत्यनारायण के मुताबिक उद्घाटन केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अनंतकुमार करेंगे। अवकाश प्राप्त आइएफएस अधिकारी एन. पार्थसारथी ऐसे शिविरों में योगदान देनेवाले 9 चिकित्सकों को सम्मानित करेंगे। नारायण नेत्रालय के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक डॉ. के.भुजंग शेट्टी मुख्य अतिथि होंगे। संघ की ओर से प्रतिमाह दूसरे तथा चौथे रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है। 23वें कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन होगा।
नि:शुल्क योग शिविर कल
चिकबल्लापुर. सर एम. विश्वेश्वरय्या जिला स्टेडियम में 26 अगस्त को नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन होगा। शिविर के आयोजक एन. रत्न वर्मा ने शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में अष्टांग योगासन के साथ-साथ कुंडलिनी योग, सत्संग तथा ध्यान का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीयन कराया है।
स्वास्थ्य शिविर लगा
बेंगलूरु. राजस्थानी सेवा संघ की ओर से साईं मंदिर स्थित सावित्री देवी नंदकिशोर मालू सभागार में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। शिविर में चंडीगढ़ के वीरेंद्र शर्मा ने सेवाएं दीं। संघ अध्यक्ष सुरेशचंद्र भराडिय़ा, सचिव श्रीनिवास नागोजा, संतोष मालू आदि उपस्थित थे।
Published on:
25 Aug 2018 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
