10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विश्वविद्यालय के पेपर लीक की पुष्टि: स्ट्रक्चर्स डिटर्मिनेट विषय की परीक्षा रद्द

कुलसचिव प्रो. एन. जगन्नाथ रेड्डी के अनुसार परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक हुआ था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 24 Jun 2018, 5:40 PM IST

exam

इस विश्वविद्यालय के पेपर लीक की पुष्टि: स्ट्रक्चर्स डिटर्मिनेट विषय की परीक्षा रद्द

बेलगावी. विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीटीयू) के शुक्रवार को हुए सिविल इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर के स्ट्रक्चर्स डिटर्मिनेट विषय का पेपर लीक होने की पुष्टि शनिवार को हो गई। कुलसचिव प्रो. एन. जगन्नाथ रेड्डी के अनुसार परीक्षा के एक दिन पहले पेपर लीक हुआ था। लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकारी शुक्रवार रात को मिली।

पेपर का मिलान करने पर दोनों पेपर एक से निकले। पुष्टि के बाद वीटीयू ने संबंधित पेपर को रद्द कर फिर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। तिथि की घोषणा जल्द होगी। रेड्डी ने बताया कि प्रश्न पत्र तैयार करने वाले बेलगावी के ही एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर ने पेपर लीक किया है। विवि के कर्मचारियों के प्रोफेसर के साथ मिले होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। मिलीभगत के बिना लीक संभव नहीं है। मामले की जांच जारी है।

----------

गोली के छर्रे लगने से घायल हुए बच्चों की हालत में सुधार
बेंगलूरु. पत्नी सहाना की गोली मार कर हत्या करने वाले कारोबारी गणेश के तीनों बच्चों की हालत में सुधार है। गोली चलने के दौरान बच्चों को छर्रे लगे थे। जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में सौंप दिया गया। गणेश ने बताया कि रियल एस्टेट और अन्य कारोबार में नुकसान होने के कारण उसने जयनगर चौथे ब्लाक स्थित मकान बेचने की योजना बनाई थी।

इस विषय को लेकर पत्नी सहाना से चर्चा की थी। उसकी पत्नी ने इसका विरोध कर रही थी। इस बीच उसने पत्नी पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली के छर्रे लगने से घायल तीनों बच्चों को कनकपुर रोड स्थित अपने रेस्त्रां में ले गया। वहां उसने बच्चों सिद्धार्थ (15), साक्षी (9) और सुमित (12) की भी हत्या कर आत्महत्या की योजना बनाई।

वह बच्चों को कावेरी नदी में फेंक कर खुद भी आत्महत्या करना चाहता था। इसके लिए वह कार से मैसूरु रोड पर पहुंचा ही था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने कई मित्रों और रिश्तेदारों से लाखों रुपयों उधार लिए थे।