सिद्धू से मिले कई नेता
उधर, शुक्रवार को मंत्री के.जे. जार्ज सहित कई नेताओं ने सिद्धरामय्या से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इन नेताओं में पूर्व मंत्री एन चलुवरायस्वामी, आइवन डिसूजा, राघवेंद्र हित्नाल आदि शामिल हैं। जार्ज ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे लोग सिद्धरामय्या का कुशलक्षेम पूछने गए थे। सिद्धरामय्या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार शाम बेंगलूरु लौटे थे।
न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर चर्चा की। बताया जाता है कि बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में पिछली सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को शामिल किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद न्यूनतम साझा कार्यक्रम उप समिति के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली नेताओं ने दबाव डाला कि आगामी लोकसभा चुनाव व स्थानीय निकायों के चुनावों के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाना जरूरी है तभी हम अच्छी संख्या में सीटें जीत सकते हैं।