हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शन के आयोजन और भीड़ जुटाने मेें नलपाड की बड़ी भूमिका रही। राजनीतिक हलकों में इसे नलपाड की राजनीति में वापसी की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले एक रेस्तरां में मारपीट के कारण नलपाड को गिरफ्तार किया गया था और करीब चार महीने जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली थी। इस घटना को लेकर तब विपक्ष ने सिद्धरामय्या सरकार को घेरा था। इसके कारण पिछले विधानसभा चुनाव में हैरिस का टिकट भी खतरे में पड़ गया था। हालांकि, हैरिस को अंतत: टिकट मिल गया था। अब वे मंत्री के दावेदारों में शामिल हैं।