बताया जाता है कि बैठक में मंत्रिमंडल का विस्तार, किसानों की ऋण माफी योजना, बोर्ड तथा प्राधिकारों के अध्यक्षों की नियुक्तियां जैसे विषयों पर चर्चा होगी। समन्वय समिति ने गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने के लिए एक समिति का गठन किया था। समिति ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार किया है। इस मसौदे को समन्वय समिति की बैठक में विचार के पश्चात मंजूरी दी जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की ओर से 5 जुलाई को सदन में पेश किए जाने वाले बजट पर भी चर्चा होगी।