पुलिस ने रवि के रीयल एस्टेट एजेंट और चिटफंड का कारोबार संभालने वाले गिरीश (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। साइकिल रवी के पास चामराजन गर, मैसूरु और राम नगर में भी कई एकड़ की जमीन का मालिक है। उसके खिलाफ तमिलनाडु के मदुरै और चामराजनगर में हत्या के मामले दर्ज हैं। वह गत ढाई साल से वांछित था। पुलिस ने बताया कि साइकिल रवी की तबीयत में सुधार नहीं आने पर न्यायालय की मंजूरी के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।