3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कथित खजाने के लिए मंदिर को नुकसान पहुंचाया

वहां अज्ञात लोगों ने गढ़ा हुआ खजाना ढूंढने के लिए काफी गहराई तक खुदाई की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 27 Oct 2018, 7:32 PM IST

gold

कथित खजाने के लिए मंदिर को नुकसान पहुंचाया

बेंगलूरु. बेंगलूरु ग्रामीण जिले के दाबसपेट के करीब कथित खजाना पर प्राप्त करने के उद्देश्य से एक प्राचीन मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस के अनुसार सिद्दराबेट्टा नामक एक पहाड़ी क्षेत्र के पास लक्ष्मी नरसिंहा नामक एक प्राचीन मंदिर है।

वहां अज्ञात लोगों ने गढ़ा हुआ खजाना ढूंढने के लिए काफी गहराई तक खुदाई की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा तो परिसर में मिट्टी का बड़ा ढेर देखा। मंदिर के अंदर जाने पर गहरा गड्ढा खुदा मिला। खुदाई से पहले विशेष पूजा किए जाने का भी पता चला है। वहां मेहंदी, नीबू, चूडिय़ां, नारियल, कुम कुम, लाल धागा और अन्य चीजें मिली हैं।

पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अंध विश्वास के तहत खजाना प्राप्त करने के कारण खुदाई की गई है। दाबसपेट एक पहाड़ी क्षेत्र होने से यहां कई मंदिर हैं। कई लोगों का मानना है कि यहां खजाने छिपे हैं। इसी कारण खजानेे के लिए खुदाई की कई घटनाएं होती रहती हैं। दाबसपेट पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

---
भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
बेंगलूरु. लोकायुक्त पी. विश्वनाथ शेट्टी ने सरकार को बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के वन विभाग के यलहंका क्षेत्र के वन संरक्षण अधिकारी राधा कृष्णा के खिलाफ कार्रवाई करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

बताया जाता है कि रामस्वामी नामक एक ठेकेदार ने सहकार नगर मेंं बेंगलूरु जल बोर्ड के कर्मचारियों के लिए आवास निर्मित करने की जिम्मेदारी ली। भूमि का विवाद होने के कारण दोड्डबल्लापुर रोड यलहंका न्यू टाउन में निवास निर्मित कर रहा है। वहां दो बृहद पेड़ रुकावट बने हैं। उन्हें हटाने के लिए उसने बीबीएमपी वन विभाग में अर्जी दाखिल की थी।

कोई जवाब नहीं मिलने पर रामस्वामी ने वन संरक्षण अधिकारी राधाकृष्णा से मुलाकात की। राधा कृष्णा ने पड़ हटाने के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी। सात हजार रुपए में तय हुआ। रामस्वामी ने राधाकृष्णा को दो हजार रुपए दिए। राधाकृष्णा ने रामस्वामी के मोबाइल पर कॉल कर पांच हजार रुपए देने की मांग की। रामस्वामी ने राधाकृष्णा की बातों की रिकाडिंंग की और लोकायुक्त में शिकायत की।

राधाकृष्णा को मागड़ी रोड के एक सिनेमा घर के सामने रामस्वामी से पांच हजार रुपए रिश्वत लेते समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अधिकारियों ने गत सप्ताह गिरफ्तार किया था। रामस्वामी ने लोकायुक्त को सभी विवरण दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक