21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुत्री की हत्या, मां और चाचा गिरफ्तार

परिवार की इज्जत की खातिर की हत्या

2 min read
Google source verification
crime

पुत्री की हत्या, मां और चाचा गिरफ्तार

बेंगलूरु. कोलार जिले की मालूर पुलिस ने एक युवती की हत्या के आरोप में उसकी मां और चाचा को गिरफ्तार किया है। पहली ही नजर में यह ऑनर किलिंग का संदिग्ध मामला नजर आता है। पुलिस के अनुसार मालूर तहसील के तोरनाहल्ली गांंव स्थित एक प्राचीन मंदिर के पीछे के जंगलों में मंगलवार को एक युवती का शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी और वहां एक कार मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और कार के बारे में जांच की। जांच के समय पता चला कि वह मुलबागल तहसील के भीमापुर निवासी महेश कुमार की है।

पुलिस ने महेश कुमार से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके मकान के सामने खड़ी कार चोरी हो गई थी। उसने पुलिस थाने में कार की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महेश कुमार के निवास के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें एक युवक रमेश (25) को कार चुरा कर ले जाते देखा।

पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर कार चुराने का कारण पूछा तो एक हत्या मामले की गत्थी सुलझी। उसने बताया कि उसकी भतीजी त्रिशा (16) महेश कुमार के पुत्र सागर से पे्रम करती थी। दोनों का धर्म अलग होने पर त्रिशा की मा रामक्का ने इसका विरोध किया। जब त्रिशा किसी की बी बात मानने से इनकार करने पर उसे रिश्तेदार के घर भेजा गया था। कई दिन बाद फिर त्रिशा गांव लौटी तो सागर से मिलने लगी।

इस कारण उसने रामक्का के साथ मंगलवार को त्रिशा का गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को महेश कुमार की कार में डाल कर मालूर के तोरनाहल्ली गांव के पास केरोसिन छिड़क कर जला दिया था। उसने कहा कि परिवार की इज्जत के कारण त्रिशा की हत्या करनी पड़ी। महेश कुमार की कार चुराकर हत्या का आरोप सागर पर लगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने त्रिशा की मां रामक्का को भी गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग