
सम्भवनाथ भवन में दीपावली गैलेरिया का शानदार आगाज
बेंगलूरु. वीवीपुरम स्थित संभवनाथ जैन भवन में शुक्रवार को ऋद्धि इवेंट्स की और से दिवाली गैलेरिया लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन का शानदार आगाज हुआ। एक्जीबिशन का दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि डॉ. आर.वी. ममता देवराज ने किया।
ऋद्धि इवेंट्स की प्रबंधक पिंकी जैन एवं शीतल जैन ने बताया कि एक्जीबिशन में डिजाइनर सारीस, फैशनेबल ड्रेसेस, इमीटेशन ज्वेलरी, होम एप्लायंसेज, लेडीज एक्सेसरीज, आकर्षक लेडीज बैग एवं पर्स, शृंगार सामग्री, हैंडलूम्स, बच्चों के लिए खिलोने आदि की स्टाल्स के साथ ही खान पान एवं मनोरंजन हेतु स्टाल्स भी लगे हुए हैं। स्टॉलवालों ने बताया कि सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ रही है। एक्जीबिशन शनिवार को रात्रि 8 बजे तक रहेगा।
---
विनय धर्म का मूल
बेंगलूरु. जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में महावीर धर्मशाला में सातवे व्रत का विवेचन करते हुए जयधुरन्धर मुनि ने कहा कि एक आदर्श श्रावक अपनी आजीविका का साधन जुटाने के लिए अल्प हिंसा वाले धंधे करता है। जिस व्यापार में कर्मों के वृंद एकत्रित हो, वैसा काम आचरित करने योग्य नहीं होता।
इससे पूर्व जयपुरन्दर मुनि ने उत्तराध्ययन सूत्र के प्रथम अध्ययन की वाचनी देते हुए कहा कि विनय धर्म का मूल है। जिस प्रकार जड़ के बिना वृक्ष नहीं टिक सकता, नींव के निबा मकान ध्वस्त हो जाता है, उसी प्रकार विनय के अभाव में धर्माचरण नहीं हो सकता। तिरुतनी गौशाला के संस्थापक ट्रस्टी प्रसन्नचंद छाजेड़ ने संक्राति की महामांगलिक कार्यक्रम की विनती की।
---
गौ सेवा दिवस तैयारियों की बैठक
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चिकपेट शाखा के तत्वावधान में गोड़वाड़ भवन में उपाध्याय प्रवर रविंद्र मुनि के 41वें दीक्षा दिवस तथा रमणीक मुनि के 52वें जन्मदिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए शुक्रवार को तैयारी बैठक संपन्न हुई। महामंत्री गौतमचंद धारीवाल ने बताया कि बैठक में समस्त पदाधिकारियों, महिला मंडल एवं युवा इकाई के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों को विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गई।
रविवार को सुबह 8.30 बजे से ऋषि मुनि उत्तराध्ययन सूत्र की वाचना करेंगे। 9.15 बजे विधिवत कार्यक्रम शुरू होगा। धारीवाल ने बताया कि रणजीतमल कानूंगा के मुख्य संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम में शाम को गुरुभक्ति संध्या में पुणे के संगीतकार तरुण सी मोदी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
Published on:
27 Oct 2018 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
