बेंगलूरु. बेलगावी जिले के गन्ना उत्पादक किसानों ने जिले की 10 चीनी मिलों से बकाया 193 करोड़ रुपए का बकाए का शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी है। भुगतान को लेकर गत वर्ष शीतकालीन सत्र के दौरान किसानों ने सुवर्णसौधा के सामने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने से नाराज किसानों ने चीनी मिल मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है। राज्य में मंड्या जिले के बाद बेलगावी जिले में ही अधिक चीनी मिले हैं और जिला चीनी उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।