
उत्तर कर्नाटक के जिलों के बांधों से पानी छोडऩे की मांग
बेंगलूरु. उत्तर कर्नाटक के विजयपुर, बागलकोट तथा कलबुर्गी जिलों में अपेक्षित बारिश नहीं होने से इन जिलों में फसलों की सिंचाई के लिए बांधो से पानी छोडऩे की जरूरत है। पूर्व मंत्री एम.बी.पाटिल ने जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार को लिखे पत्र में यह बात कही है। इस पत्र में पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में अच्छी बारिश के कारण आलमत्ती तथा नारायणपुरा बांध में प्रतिदिन एक लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। इसलिए बांध से नहरों में पानी छोड़ा जा सकता है। अभी यह दोनों बांध लगभग लबालब होने के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में इन जिलों के ममदापुर, बेगम तालाब तथा तिकोटा तालाबों को भी कृष्णा नदी से पानी देना संभव है। पाटिल ने जल संसधान मंत्री से स्थानीय सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बांध से पानी छोडऩे के निर्देश देने की मांग की है। पत्र की कॉपी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल तथा बागवानी मंत्री एम.सी मनगोली को भी भेजी गई है।
खंड्रे बोले, कार्यकाल पूरा करेगी कुमारस्वामी सरकार
तुमकूरु. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए वे राज्य के सभी जिलों का दौरा करेंगे। यहां रविवार को सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डॉ शिवकुमारस्वामी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे खंड्रे ने कहा कि कांग्रेस तथा जद (एस) गठबंधन सरकार की स्थिरता पर सवालिया निशान लगाना ठीक नहीं है। यह सरकार निर्धारित पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा करेगी।
शनिवार को जद के मुख्यालय जेपी भवन मेें आयोजित समारोह में भावूक होकर मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार के लिए जहर पीने की टिप्पणी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसी टिप्पणी किस परिप्रेक्ष्य में की है इसकी उनके पास जानकारी नहीं होने के कारण वे इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते है। वर्ष 2019 के आम चुनाव में जद (एस) के साथ गठबंधन जारी रखने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी के आलाकमान का फैसला ही अंतिम होगा।
Published on:
17 Jul 2018 12:46 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
