6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पार्टी में कोई समस्या नहीं, हम सब एकजुट’, कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर असंतोष के बीच बोले सीएम डीके शिवकुमार

Karnataka CM Shivakumar statement : मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट विस्तार के बाद पार्टी में कोई कलह नहीं है और सभी नेता कांग्रेस के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध व वफादार हैं।
2 min read
Google source verification
Karnataka CM Shivakumar statement

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार पर असंतोष के बीच बोले सीएम डीके शिवकुमार, फोटो सोर्स- ANI

DK Shivakumar Congress Karnataka cabinet expansion: कर्नाटक कांग्रेस में हालिया मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन को लेकर उपजे असंतोष के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार मतभेद की अटकलों को खारिज कर दिया है। गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि पार्टी में कोई समस्या नहीं है और सभी नेता कांग्रेस के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध और वफादार हैं।

'आकांक्षाएं होना स्वाभाविक, लेकिन पद सीमित हैं'

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई समस्या नहीं है और सभी नेता पार्टी के प्रति वफादार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में मंत्रियों के लिए केवल 33 सीटें हैं, इसलिए हर इच्छुक विधायक को मंत्री बनाना संभव नहीं है। हालांकि, पार्टी वरिष्ठ नेताओं की भावनाओं और अपेक्षाओं का सम्मान करती है। इस बीच, एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और शिवकुमार ने नाराज नेताओं से मुलाकात की। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है और परिवार में मतभेद या शिकायतें होना सामान्य बात है, लेकिन सभी मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस्तीफों का दौर

3 अगस्त को हुए कैबिनेट विस्तार के बाद कई वरिष्ठ नेताओं को जगह न मिलने से नाराजगी सामने आई थी। दरअसल, रायचूर ग्रामीण से विधायक बसनागौड़ा दद्द्ल ने कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, विधायक यशवंतरायगौड़ा वी. पाटिल ने मंत्री पद न मिलने पर दिया अपना इस्तीफा वापस ले लिया। एचके पाटिल, दिनेश गुंडू राव, लक्ष्मी हेब्बालकर, आरवी देशपांडे, तनवीर सैत और एचसी महादेवप्पा जैसे कई दिग्गजों को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, जिससे क्षेत्रीय व सामुदायिक संतुलन को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।

लालबाग फ्लावर शो का किया उद्घाटन

राजनीतिक हलचलों के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में ऐतिहासिक लालबाग फ्लावर शो का उद्घाटन भी किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 6 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस फ्लावर शो की इस बार की थीम 'गंगा राजवंश' (Ganga Dynasty) पर आधारित है। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार बेंगलुरु में तीन और लालबाग जैसे उद्यान विकसित करने की योजना बना रही है, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय और वन विभाग की जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है।