मैसूरु. सुमतिनाथ महिला मंडल की ओर से आचार्य शांति सूरीश्वर गुरू जिनालय में गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष में रचयिता भक्ति सम्राट किंकरदास कृत शांति सूरीश्वर गुरु महाराज की अष्ट प्रकारी पूजा हर्षोल्लास से पढ़ाई गई। अनेक प्रकार के स्तवनों से गुरु का गुणगान किया गया। हारमोनियम पर महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष पदमा वसंत जैन व ढोल पर सचिव फैन्सी जैन ने संगत की। पूजा में उपाध्यक्ष कल्पना बेन, बीना जैन, हीना जैन, सरस्वती जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। लाभार्थी भेरूमल राठौड़, अमृतलाल राठौड़ रहे।