
हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना
अगले साल हज कोटे में वृद्धि होगी: जमीर
बेंगलूरु. हज तथा वक्फ मंत्री जमीर अहदम खान ने कहा कि इस बार प्रदेश का हज कोटा नहीं बढ़ा और अगले साल इसमें वृद्धि होगी।
उन्होंने शहर के बाहरी इलाके तिरुमेनाहल्ली स्थित कर्नाटक हज भवन में हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए हज शिविर और पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने कहा कि पहली बार देश से 1.75 लाख यात्री हज पर जाने वाले हैं। प्रदेश से कुल 6,624 यात्री पर हज पर जाएंगे। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और चित्तूर के यात्रियों को कैंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भेजा जाएगा। जबकि बीदर, कलबुर्गी, रायचूर और यादगीरजिले के यात्रियों को हैदराबाद हवाई अड्डे से भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बार सउदी अरब सरकार ने अपनी सेवाओं के लिए शुल्क बढ़ा दिया है और कुछ कड़े नियम जारी किए हैं। यात्रियों को इस बार ग्रीन कोटा नहीं मिलेगा। कर्नाटक हज समिति के माध्यम से यात्रियों को उमरा पर भेजने का प्रयास जारी है। इसकी अनुमति देने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ज्ञापन दिया जाएगा।
शहरी विकास एवं आवासीय मंत्री यू.टी. खादर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ, कर्नाटक हज समिति के चेयरमैन आर.रोशन बेग, के. रहमान खान, सी.एम इब्राहिम, राज्यसभा सदस्य नासिर हुसैन, कई विधायक, विधान परिषद सदस्य, पार्षद और अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर हज यात्रियों को पासपोर्ट, हवाई टिकट और मेडिकल किट वितरित की गई। मंगलवार रात कुल 900 यात्री हज के लिए रवाना हुए।
---
प्राचीन नाट्य मंचन के संरक्षण पर जोर
मंड्या. नागमंगला के सरकारी पदवी पूरवी कॉलेज मैदान में 13 वां जिला स्तर नाटक मंचन उत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के उद्घाटन पर कन्नड़ फिल्म अभिनेता देवराज ने ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते जा रहे प्राचीन नाट्य मंचन के संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि नाटक उत्सव भी हमारे संस्कृति के अंग है। समारोह में जिले भर से नाटक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

Published on:
01 Aug 2018 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
