18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना जा रहा विमान हैदराबाद में उतरा

विमान के हैदराबाद पहुंचने पर बीमार शिशु को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल में ले जाया गया

2 min read
Google source verification
indigo

पटना जा रहा विमान हैदराबाद में उतरा

बेंगलूरु. उड़ान के दौरान एक नवजात शिशु की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मंगलवार को बेंगलूरु से पटना जा रहे इंडिगो के विमान को हैदराबाद भेज दिया गया।

चिकित्सा आपातकाल को देखते हुए विमान के चालक दल के सदस्यों ने हैदराबाद एयरपोर्ट को इसकी सूचना दी और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का आग्रह किया। विमान के हैदराबाद पहुंचने पर बीमार शिशु को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंडिगो के बयान में कहा गया कि विमान ने बेंगलूरु से पटना के लिए उड़ान भरी थी। विमान में एक चार महीने का शिशु अपने अभिभावकों के साथ था। अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी और चिकित्सा आपातकाल को देखते हुए विमान को हैदराबाद में उतारना पड़ा। बच्चे की मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं है।


काचिगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल के फेरे बढ़ाए
बेंगलूरु. रेल प्रशासन ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए विशेष किराए वाली कृष्णराजपुरम-काचिगुड़ा-कृष्णराजपुरम साप्ताहिक स्पेशल के आगामी 5 अगस्त से 13 फेरे बढ़ाए हैं। रेल प्रशासन के अनुसार कृष्णराजपुरम-काचिगुडा साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को अपराह्न 3.25 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: 6.55 बजे काचिगुड़ा पहुंचेगी। इसी तरह काचिगुड़ा-कृष्णराजपुरम साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक रविवार को सायं 6 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रात: कृष्णराजपुरम पहुंचेगी।

विशाखापट्टणम तत्काल के फेरे बढ़े
यशवंतपुर-विशाखापट्टणम-यशवंतपुर साप्ताहिक तत्काल एक्सप्रेस स्पेशल के आगामी 8 अगस्त से नौ फेरे बढ़ाए गए हैं। रेलवे ने यशवंतपुर-विशाखापट्टणम-यशवंतपुर साप्ताहिक तत्काल एक्सपे्रस स्पेशल में अस्थायी रूप से एक तृतीय श्रेणी वातानुकुलित कोच व एक द्वितीय श्रेणी वातानुकुलित कोच आगामी 3 अगस्त से 28 सितम्बर तक बढ़ाया है।

समय में परिवर्तन
रेलवे ने यशवंतपुर-होसुर डेमू के परिचालन समय में बदलाव किया है। परिवर्तित समय आगामी 4 अगस्त से प्रभवी होगा। यशवंतपुर से यह ट्रेन अब प्रात: 6.30 बजे के बजाय 20 मिनट पहले प्रात: 6.10 बजे चलकर सुबह 8 बजे होसुर पहुंचेगी। लोट्टगोल्लहल्ली हॉल्ट पर 6.20 बजे, हेब्बाल में 6.44 बजे, बानससवाड़ी में 6.59 बजे, बेलंदूर रोड में 7.08 बजे कामेलराम में 7.24 बजे, हीलालिगे में 7.34 बजे व अनेकल रोड में 7.44 बजे पहुंचेगी।