सांसदों को तोहफा देना सही नहीं
हुब्बली. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि सांसदों को महंगा तोहफा देने की प्रवृत्ति सही नहीं है। शेट्टर ने कहा कि किसानों के ऋण माफ, विद्यार्थियों को नि:शुल्क पास देने से कतरा रही सरकार का सांसदों को महंगे आइ फोन देने का प्रस्ताव सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसदों की बैठक कर मुख्यमंत्री का चर्चा करना परंपरा है परंतु तोहफा देना सही नहीं है। कावेरी मुद्दे पर आवाज ना उठाएं, उत्तर कर्नाटक के साथ हुए अन्याय के बारे में आवाज नहीं उठाएं इसलिए तोहफा दिया है। यह हमारी संस्कृति नहीं है। इसके पीछे बड़ी साजिश छीपी होगी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि तोहफे से उनका कोई लेना देना नहीं है परन्तु उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी डी.के शिवकुमार ने तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को किसी भी मौके पर आंसू नहीं बहाना चाहिए। कुमारस्वामी ने खुद को असाह साबित किया है। इससे प्रशासन पर पकड़ कमजोर होगी, साथही अधिकारी भी बात नहीं मानेंगे।