डायटिंग के नाम पर खानपान से खिलवाड़, बीमारियों को दावत
बेंगलूरु. वजन कम करने के चक्कर में ज्यादातर लोग डायटिंग के नाम पर खानपान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बीमारियों को दावत दे रहे हैं। अनीमिया, उच्च रक्तचाप व रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस) सहित मानसिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डायटिंग का अर्थ भूखा रहना नहीं, बल्कि संतुलित आहार का सेवन होता है।