बगैर टिकट सफर कर रहे यात्रियों को जुर्माना
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआर टीसी) ने बगैर टिकट के सफर करने पर 6,033 यात्रियों को जुर्माना लगाया। केएसआरटीसी ने अपने जांच दलों के जरिए गत माह जून में विभिन्न 40,299 ट्रिप की बसों की जांच कर 4,576 मामले दर्ज कर कुल 6,033 यात्रियों को बगैर टिकट के सफर करने पर 10 लाख, 94 हदार, 625 रुपए जुर्माना के रूप में संग्रहित किए। अधिकारियों ने केएसआरटीसी की आमदनी में कमी के रूप में 92,272 रुपयों का पता लगाया है।