इनके अलावा अन्य पदों पर भर्ती के लिए पालिका आयुक्त और उनकी ओर से प्राधिकृत अधिकारी निर्णय ले सकते हैं। हालांकि, ए श्रेणी के पदों पर नियुक्ति से पहले पालिका को राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी। प्रस्तावित नियमों के मुताबिक पालिका में आयुक्त, विशेष आयुक्त (योजना), विशेष आयुक्त (संसाधन व वित्त) और अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) का पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारियों के पास रहेगा।