जो पाया, उसे लौटाया
समाज से हमने जो पाया है उसे लौटाना हमारा दायित्व है। मेट्रो स्टेशन के लिए धन उपलब्ध कराने के पीछे भी यही उद्देश्य है। मेट्रो शहर में तेज और आसान सफर उपलब्ध कराता है। हम सरकार से ही सब काम करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। जब लोग प्रशासन के साथ हाथ मिलाते हैं तो काफी काम आसन हो जाते हैं।
सुधा मूर्ति, अध्यक्ष, इंफोसिस फाउंडेशन