11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहरी निकाय मंत्री रमेश जारकीहोली और 14 विधायकों को नोटिस

रमेश जारकीहोली मंगलवार को 14 विधायकों के साथ केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जयपुर होते हुए अजमेर गए थे

2 min read
Google source verification
ramesh jarkiholli

शहरी निकाय मंत्री रमेश जारकीहोली और 14 विधायकों को नोटिस

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन मंत्री रमेश जारकीहोली और 14 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। रमेश जारकीहोली मंगलवार को 14 विधायकों के साथ केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जयपुर होते हुए अजमेर गए थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने उन्हें अचानक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रमेश जारकीहोली और अन्य विधायकों के इस दौरे को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं। प्रदेश के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने गुंडूराव को इनका संज्ञान लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

उधर, रमेश जारकीहोली ने कहा कि वे मंत्रिमंडल में बने रहना चाहते हैं, इसलिए मन्नत मांगने अजमेर आए हैं। उनके साथ आए विधायक भी मंत्री पद, बोर्ड या निगम का बनने के इच्छुक हैं और यही मन्नत लेकर अजमेर आए हैं। रोचक बात यह है कि इससे पहले कई विधायक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी रखने के लिए नई दिल्ली में भी लॉबिंग करने पहुंचे थे।

पार्टी के कुछ विधायकों ने आरोप लगाया है कि रमेश जारकीहोली 14 विधायकों को अपने साथ अजमेर ले जाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं। वे आला कमान को बताना चाहते हैं कि उनके साथ कई विधायक हैं। उन्हें मंत्री पद से हटाया गया तो वे बगावत कर सकते हैं। रमेश जारकीहोली के साथ विधायक रहीम खान, नरेंद्र, गणेश, भीम नायक, तुकाराम, नारायण राव, वीरा कुमार पाटिल समेत 14 विधायक गए हैं। जारकीहोली सभी को अपने खर्च पर ले गए हैं और रविवार को बेंगलूरु लौटेंगे।

विधायकों के संग सिक्किम के दौरे पर जाएंगे सतीश
मंत्री बनाए जाने के लिए हर तरह से आलाकमान पर दबाव डालने में जुटे सतीश ने गुरुवार को कहा कि वे जल्द ही अपने समर्थक विधायकों के साथ सिक्किम के दौर पर जाएंगे। हालांकि, सतीश ने अपने दौरे के कार्यक्रम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा। सतीश ने अपने भाई रमेश और कुछ कांग्रेस विधायकों के अचानक राजस्थान के दौरे पर जाने के पीछे किसी राजनीतिक कारण को खारिज करते हुए कहा कि एक साथ काम करने वाले लोगों के साथ-साथ कहीं जाने के पीछे हमेशा कोई कारण नहीं होता है।

इसमें भी कोई राजनीति नहीं है। सतीश ने कहा कि वे भी समान विचारधारा भी कुछ विधायकों के साथ जल्द ही उत्तर-पूर्व के दौरे पर जाएंगे। राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और अपनी दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर सतीश ने कहा कि कुमारस्वामी जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे लेकिन इसमें बेलगावी जिले से किसी विधायक को जगह मिलने की संभावना काफी नगणय है। सतीश ने कहा कि बेलगावी जिले के किसी भी विधायक ने मंत्री पद को लेकर कोई दावेदारी पेश नहीं की है।