
जीतो बेंगलूरु चैप्टर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
बेंगलूरु. जीतो बेंगलूरु के पूर्व चेयरमैन पारस भंडारी ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में नव निर्वाचित चेयरमैन श्रीपाल खींवसरा को कार्यभार सौंपा। उन्होंने कार्यकारिणी के सहयोग का जिक्र कर विशिष्ट उपलब्धियां गिनाईं और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। जीतो अपैक्स के तेजराज गुलेच्छा, प्रकाश सिंघवी, राजेंद्र गांधी, पारस भंडारी, श्रीपाल खींवसरा, महामंत्री दिनेश बोहरा, जीतो अपैक्स के लिए केकेजी जोन से चुने गए निदेशक अशोक नागौरी, कुशल गुलेच्छा, ओमप्रकाश पालरेचा, प्रमोद भंडारी, रंजीत सोलंकी, हिम्मत जैन, जीतमल जैन, जीतो क्लाडियस विंग से मधु डोसी, युवा विंग से योगेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर राजेंद्र गांधी ने सभी निदेशकों का परिचय दिया और केकेजी जोन के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला। गुलेच्छा ने विहार धाम योजना व प्रकाश सिंघवी ने जीतो अपैक्स की जानकारी दी। दिनेश बोहरा परिवार ने एक विहार धाम की घोषणा की। चेयरमैन खींवसरा ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए सभी को सहयोग का आश्वासन दिया।
बोहरा ने वाइस चेयरमैन ललित करबावाला, शैलेश हरण, संजय सिसोदिया, विनोद जैन, सहमंत्री सज्जनराज मेहता का परिचय दिया। जीतो अपैक्स पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। संचालन वाइस चेयरमैन संजय सिसोदिया ने किया। शपथ के बाद संगीतमय शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
जीतो बेंगलूरु की लेडिज विंग की पूर्व वाइस चेयरमैन सरिता खींवसरा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन मधु डोसी को कार्यभार सौंपा। सरिता खींवसरा ने पूर्व कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार जताया। मधु डोसी ने वाइस चेयरमैन अनीता पिरगल, सरिता खींवसरा, महामंत्री पिंंकी जैन, कोषाध्यक्ष भारती तातेड़, सहमंत्री चित्र जैन और सरिता खींवसरा के नामों की घोषणा की।
मधु डोसी ने पहली योजना के रूप में नारी शक्ति को बैंकिंग क्षेत्र में सशक्त करने का बीड़ा उठाते सभी महिलाओं से सहयोग की अपील की। जीतो अपैक्स के तेजराज गुलेच्छा, प्रकाश सिंघवी, राजेंद्र गांधी, पारस भंडारी ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

Published on:
04 Oct 2018 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
