
मैसूरु दशहरा: अतिथियों को आमंत्रण
बेंगलूरु. मैसूरु जिला प्रभारी मंत्री जी.टी. देवेगौड़ा के नेतृत्व में मैसूरु दशहरा आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को दशहरा उद्घाटन के लिए इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधामूर्ति, राज्यपाल वजूभाई वाळा, मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को अधिकृत तौर पर आमंत्रित किया।
सुधामूर्ति के जयनगर स्थित निवास पर पहुंचे जी.टी. देवेगौड़ा, मंत्री सा.रा. महेश, जनता दल-एस के प्रदेश अध्यक्ष एच. विश्वनाथ, जिलाधिकारी अभिराम जी. शंकर ने उनको मैसूरु पेटा पहनाकर दशहरे का उद्घाटन करने के लिए अधिकृत तौर पर आमंत्रित किया।
इस मौके पर भावुक हो उठी सुधा मूर्ति ने कहा कि मैसूरु उनके पसंदीदा शहरों में से एक है और वहां पर जाकर महोत्सव का उद्घाटन करना उनके लिए अत्यंत खुशी की बात है। समाज में ऊंचे मुकाम पर पहुंचना ईश्वर की कृपा से हुआ है। लोगों से आए धन को लोगों को दिया जाना चाहिए।
इसके बाद जी.टी. देवेगौड़ा व अन्य ने मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय कृष्णा में पहुंचकर एच.डी. कुमारस्वामी का शाल, माला व मैसूरु पेटा पहनाकर अभिनंदन किया और आमंत्रित किया। जी.टी. देवेगौड़ा ने कहा कि दशहरे के आयोजन को लेकर उनके व पर्यटन मंत्री सा.रा. महेश के बीच किसी तरह के मतभेद नहीं हैं और हम सब मिलकर आयोजन को सफल बनाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं।
दशहरे के उपलक्ष्य में बेंगलूरु से मैसूरु के लिए सड़क परिवहन व विशेष विमान सेवाओं की गई व्यवस्था की गई है। बाद में जी.टी. देवेगौड़ा ने सदाशिवनगर में उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर और राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाळा को भी आमंत्रित किया।
'आकाश अंबारी' विशेष विमान सेवा
दशहरा महोत्सव के दौरान एयर इंडिया तथा कर्नाटक पर्यटन विकास निगम की योजना के तहत 10 दिनों के लिए विशेष विमानसेवा ' आकाश अंबारी' चलाई जाएगी। शहर के एचएएल हवाईअड्डे से यह सुविधा उपलब्ध होगी। मैसूरु में महल परिसर से स्वर्ण हौदा के वजन के बराबर भार उठाकर चलता अुर्जुन। उसके पीछे चलते जम्बो सवारी में भाग लेने वाले अन्य गजराज। अभ्यास सत्र के दौरान गुरुवार को पहली बार हौदा रखा गया है।

Published on:
04 Oct 2018 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
