19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / किसान बने कुमारस्वामी,मण्ड्या जिले के गांव में की धान की रोपाई

किसान बने कुमारस्वामी,मण्ड्या जिले के गांव में की धान की रोपाई

अन्नदाताओं का दिल जीतने की कोशिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Kumar Jeevendra

•

Updated: 11 Aug 2018, 7:32 PM IST

hdk paddy

किसान बने कुमारस्वामी,मण्ड्या जिले के गांव में की धान की रोपाई

बेंगलूरु. संकट से जूझ रहे अन्नदाताओं का दिल जीतने के लिए मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी शनिवार को एक दिन के लिए किसान बने और अपनी पार्टी जद-एस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले मण्ड्या जिले की पांडवपुर तहसील के सीतापुर गांव में धान की रोपाई की। कार्यक्रम का आयोजन भी जद-एस ने ही किया था। धान रोपाई के बाद कुमारस्वामी ने किसानों व मजदूरों के साथ ही खेत में भोजन भी किया। इस दौरान कुमारस्वामी ने किसानों से बारिश, खेती, फसल, आमदनी और अन्य मसलों पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए आदिचुनचनगिरी मठ के प्रमुख निर्मलानाथ स्वामी भी पहुंचे।
धान रोपनी का काम सुबह ११ बजे शुरू होना था लेकिन मुख्यमंत्री के विलंब से पहुंचने के कारण दोपहर १.५० बजे शुरू हुआ। पंरपरागत धोती और आधी बांह की कमीज पहने कुमारस्वामी ने धान रोप कर कार्यक्रम की शुरुआत की। करीब पांच एकड़ खेत में धान रोपाई में कुमारस्वामी का साथ १५५ मजदूरों ने दिया, जिसमें १२० महिलाएं थीं।
किसानों को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने महीने में एक दिन का वक्त किसानों के साथ गुजारने का फैसला किया है। इसके तहत हर महीने में एक दिन एक जिले के दौरे पर जाएंगे और किसानों के बीच रहेंगे।

गणेश चतुर्थी तक देंगे अच्छी खबर
कुमारस्वामी ने कहा कि गणेश चतुर्थी तक सरकार लोगों को अच्छी खबर देगी। उन्होंने कहा कि वे लोगों और किसानों से थोड़ा वक्त इसलिए मांग रहे हैं ताकि सरकारी उम्मीदों व अपेक्षाओं को पूरा कर सकें। इस मौके पर मैसूरु और मण्ड्या जिले के पार्टी विधायकों के साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

फिल्म की सेट की तरह सजा खेत
धान की रोपाई के लिए खेत में उतरने से पहले कुमारस्वामी गांव के आंजनेय स्वामी मंदिर में भी गए, जहां लोक कलाकारों ने परंपरागत अंदाज में कुमारस्वामी का भव्य स्वागत किया। फिल्मी दुनिया की पृष्ठभूमि से जुड़े कुमारस्वामी के लिए कलाकार सी. प्रकाश ने खेत को फिल्मी सेट की तरह सजाया था। खेत में धान की रोपाईके लिए जरूरी कादा या कीचड़ (गीली मिट्टी) करने के लिए बैलों के २५ जोड़ों का उपयोग किया गया।
इससे पहले मैसूरु के सुत्तूर मठ में पत्रकारों से बातचीत में कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने किसानों ने धान रोपनी में भाग लेने का वादा किया था। लगातार सूखे के कारण मण्ड्या के किसानों ने पिछले तीन साल से धान की रोपाई नहीं की थी। इस साल राज्य में अच्छी बारिश हुई है। मैंने धान रोपनी में भाग लेकर किसानों के विश्वास के साथ ही क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की है।