20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक जैन एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया शताब्दी वर्ष महोत्सव

स्वस्ति चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी ने संस्था के 100 वर्ष पूरे होने पर आशीर्वाद प्रदान किया

2 min read
Google source verification
jain assosiation

कर्नाटक जैन एसोसिएशन ने हर्षोल्लास से मनाया शताब्दी वर्ष महोत्सव

बेंगलूरु. कर्नाटक जैन एसोसिएशन के 100 वर्ष पूरे होने पर केआर रोड स्थित कर्नाटक जैन भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसरपर श्रीक्षेत्र श्रवण बेलगोला के भट्टारक स्वस्ति चारूकीर्ति भट्टारक स्वामी, श्रीक्षेत्र धर्मस्थल के डॉ. डी वीरेन्द्र हेगड़े, कर्नाटक जैन एसोसिएशन के अध्यक्ष एस जितेन्द्र कुमार, बेंगलूरु चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र हेगड़े सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

मंगलाचरण से शुरू हुए समारोह में अनेक प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही बटोरीं। समारोह में स्वस्ति चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी ने संस्था के 100 वर्ष पूरे होने पर आशीर्वाद प्रदान किया।

----------

प्रतिष्ठा उत्सव की धूम: 'एक जनम्यो राजदुलारो दुनियानो तारणहारो'

शांतिनाथ राजेंद्र स्थूलभद्र नगर में पंचकल्याणक उत्सव शुरू हुआ, जहां पर माता पिता इंद्र इंद्राणी आदि राज परिवार का परिचय दिया गया

बेंगलूरु. नेहरुनगर में आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर व प्रवर्तक प्रवर कलापूर्ण विजय की निश्रा में शांतिनाथ जिनालय के प्रतिष्ठा उत्सव में गुरुवार केा परमात्मा शांतिनाथ का जन्मोत्सव हुआ। प्रात: शुभ मुहुर्त में सोलहवें तीर्थंकर चक्रवर्ती शांतिनाथ दादा का जन्मोत्सव उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ।

भक्तजन आनंद में झूम उठे और 'एक जनम्यो राजदुलारो दुनियानो तारणहारो, अचिरादेवी घक्र नंद भयो जय बोलो शांतिनाथ कीÓ जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद शांतिनाथ राजेंद्र स्थूलभद्र नगर में पंचकल्याणक उत्सव शुरू हुआ, जहां पर माता पिता इंद्र इंद्राणी आदि राज परिवार का परिचय दिया गया। अचिरामाता ने जो 14 स्वप्न देखे थे उसका 14 बालिका द्वारा प्रस्तुतिकरण हुआ। आचार्य ने कहा कि परम पुण्योदय से परमात्मा का पंचकल्याणक उत्सव मनाने का मौका मिलता है। प्रभु के उत्सव मनाने से हमारा आदेय नामकर्म पावरफुल होता है। नरेंद्र वाणीगोता ने संगीत पेश किया।

--------

पाठ्य सामग्री वितरित
मैसूरु. महावीर दिव्य ज्योति ग्रुप के तत्वावधान में कुरबारहल्ली मोहल्ला के सरकारी विद्यालय, आंगनवाड़ी व बॉडीगार्ड स्कूल में बच्चों को पाठ्य साम्री, गणवेश वितरित किए गए। अध्यापक कुष्णप्पा व अध्यापिका सविता ने आभार ज्ञापित किया। ग्रुप अध्यक्ष पदमा वसंत जैन, सचिव साधना जैन मौजूद रही।