5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका का सिर काटा, फिर पहुंचा आत्मसमर्पण करने

अन्य युवक से प्रेम करना नहीं हुआ बर्दाश्‍त तो उठाया खूनी कदम
2 min read
Google source verification
news

घायल प्रेमी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया

कोलार. प्रेमिका की बेवफाई से नाराज एक एक युवक ने उसकी सिर काट कर हत्या कर दी, फिर कटा हुआ सिर लेकर पुलिस के सामने आत्म समर्पण करने पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार श्रीनिवासपुर के गफ्फार खान मोहल्ला निवासी सद्दाम हुसैन (26) बेंगलूरु के नीलसंद्र निवासी रोशन खानम (25) से प्रेम करता था और उससे निकाह करना चाहता था। कुछ दिनों से रोशन खानम सद्दाम हुसैन से दूर रहने लगी और वह किसी अन्य युवक से प्रेम करने लगी थी।

यह सब सद्दाम हुसैन से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खानम की हत्या करने की योजना बना ली। सद्दाम हुसैन ने गुरुवार को चिंतामणि तहसील मुरुगमोल्ला की अम्माजान बाबा जान दरगाह आनेको कहा। रोशन खानम गुरुवार बेंगलूरु से मुरुगामोल्ला पहुंची। हुसैन शाम को उसे एक आम के बाग में ले गया और वहीं सिर काट कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद हुसैन उसका कटा हुआ सिर अपने साथ श्रीनिवासपुर ले गया और पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर रोशन खानम का शव बरामद किया और उसे पोस्ट मार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पति ने गला घोंट कर जान ली

एक अन्य घटना में पति ने पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार कोलार तहसील के जोड़ीकृष्णापुर गांव में एक व्यक्ति सिद्धण्मा को अपनी पत्नी नागमणी (३०) के चरित्र पर संदेह था इसीलिए वह आए दिन उसकी पिटाई करता रहता था। गुरुवार रात वह शराब पीकर नशे में घर पहुंचा और भोजन देने को कहा। नागमणी ने कोई जवाब नहीं दिया तो वह नाराज हो गया। गुस्से में उसने पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। वेमगल पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी सिद्धण्मा को सरकारी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग