19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केएसआरटीसी चलाएगा 1500 अतिरिक्त बस

इस बार दीपावली पर बिखराव में छुट्टियां होने के कारण यात्री दबाव भी कम रह सकता है।

2 min read
Google source verification
KSRTC

केएसआरटीसी चलाएगा 1500 अतिरिक्त बस

बेंगलूरु. दीपावली पर केएसआरटीसी ने 15 सौ अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय किया है। यह बसें 5 से 8 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार पहले 12 सौ बसें चलाई जाएंगी। यात्री दबाव बढऩे पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

इसके बावजूद यात्री दबाव अधिक रहा तो बसों की संख्या 15 सौ से अधिक की जा सकेगी। इस बार दीपावली पर बिखराव में छुट्टियां होने के कारण यात्री दबाव भी कम रह सकता है। गत वर्ष केएसआरटीसी ने 25 सौ अतिरिक्त बसें चलाई थीं।

---
भ्रष्टाचार के खिलाफ जागृति सप्ताह 29 अक्टूबर से
बेंगलूरु. केंद्र सतर्कता आयोग के निर्देश पर प्रदेश में 29 अक्टूबर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जागृति सप्ताह मनाया जाएगा। मुख्य सचिव टीएम विजय भास्कर ने सरकारी आदेश जारी कर कहा कि अगले माह 3 नवंबर तक सप्ताह मनाया जाएगा।

इसे सभी सरकारी विभागों के कार्यलयों, केन्द्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों, सार्वजनिक क्षेत्र के कारखानों, अस्पतालों, रेलव स्टेशनों , हवाई अड्डों और सार्वजनिक क्षेत्रो में मनाया जाएगा। इसके साथ जिला पंचायत, तालुक पंचायत और ग्राम ंपंचायतों के अंतर्गत भी सप्ताह मनाना अनिवार्य बताया है।

29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी शपथ लेकर इसका उद्घाटन करेंगे। सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयेाजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

----
इंजीनियरिंग के छात्रों ने प्रदर्शित किए कृषि उपकरण
बेंगलूरु. एपीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने कृषि तकनीक क्षेत्र में नवाचार करते हुए किसानों के मददगार रियायती कृषि उपकरण 'लो कॉस्ट मल्टीपर्पस एग्रीकल्चरल मशीनÓ तैयार किए हैं।

छात्रों ने इन उपकरणों का शुक्रवार को प्रेस क्लब परिसर में प्रदर्शन किया। कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रताप आर, निर्मला एम, योगेश के. चंद्रशेखर एएस, वेदवति जीएस, कार्तिक एस, बसवराजू वाइएन व मोहन बी ने सहायक प्रोफेसर होन्नइया सी. के निर्देशन में कृषि उपकरण डिजाइन किया।

यह कृषि उपकरण किसानों के लिए कई तरह से काम करेंगे। इससे जुताई, बीज बोने, कीटनाशक छिड़काव व कटाई के काम आसानी से होंगे। सहायक प्रोफेसर होन्नइया सीके ने बताया कि यह विद्यार्थियों द्वारा तैयार ये कृषि उपकरण देश के कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाएगी।