24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / ये रही भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

ये रही भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस-भाजपा के 40-40 स्टार प्रचारक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 27 Apr 2018, 6:23 PM IST

CONG-BJP

बेंगलूरु. कांग्रेस और भाजपा ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को दी है। कांग्रेस की सूची में सोनिया गांधी , राहुल गांधी और मनमोहन सिंह प्रमुख हैं तो भाजपा की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , यूपी के मुख्समंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख हैं।

जद (ध) के 30 सितारे
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी समेत जनता दल (ध) के स्टार प्रचारकों में 30 नेता शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार इनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दानिश अली, विधान परिषद के उपसभापति मरितिब्बे गौड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पीजीआर सिंधिया, कुपेंद्र रेड्डी, एच.डी.रेवण्णा, बसवराज होरट्टी, एच.विश्वनाथ, बंड्यप्पा काशमपुर, विधायक वाईएसवी दत्ता, निखिल कुमारस्वामी, अनिता कुमारस्वामी, एच.डी. रेवण्णा की पत्नी भवानी तथा पुत्र प्रज्वल, शिव राजकुमार की पत्नी गीता शिवराज कुमार, अभिनेत्री अमूल्या, रचिता राम, पूजा गांधी समेत 30 लोग पार्टी के चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।

चैकिंग के दौरान दंपती से 15 लाख रुपए बरामद
बेंगलूरु. तिलक नगर पुलिस ने एक दंपती से नकद 15 लाख रुपए जब्त किए है। पुलिस के अनुसार चयनगर चौथे ब्लॉक में पुलिस कर्मचारी चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की तलाशी ले रहे थेे। पुलिस निरीक्षक नंजेगौड़ा को सूचना मिली कि एक स्कूटर पर आ रहे दंपती के पास नकद राशि है। उन्होंने स्कूटर रोकी और स्कूटर की डिक्की खोली तो नकद 15 लाख रुपए रखे मिले। दंपती मीर इकबाल अहमद और शमीना बानो ने रुपयों से संंबंधित कोई दस्तावेज पेश नही कर सके। दंपती ने बताया वह एक निजी बैंक में रुपए जमा करने जा रहेथे। लेकिन इतनी बड़ी राशि कहीं से आई थी। दंपती ने इसका जवाब नहीं दिया और दंपती को हिरासत में लकर पूछताछ की जा रही है।

------------------

जेएएएस व एसआइयूइ के बीच करार
मैसूरु. शिक्षक व विद्यार्थी विकास सहित बहुआयामी अनुसंधान के क्षेत्र में एक दूसरे को सहयोग करने व बेहतर संभावनाएं तलाशने के लिए जेएसएस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विवि व अमरीका के दक्षिणी इलिनोइस एडर्वड्सविले विवि (एसआईयूई) ने हाथ मिलाया है। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को समझौते पर हस्ताक्षर किया।