16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता की सेवा के लिए ही जीवित हूं : कुमारस्वामी

कुमारस्वामी ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना करने का कोई काम नहीं है

2 min read
Google source verification
HDK

जनता की सेवा के लिए ही जीवित हूं : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी एक बार फिर से भावुक हो गए। जद-एस के मजबूत गढ़ मण्ड्या लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रचार के दौरान कुमारस्वामी ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा के लिए ही जीवित हैं जो उनकी सबसे बड़ी दौलत है।

भाजपा पर पलटवार करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार की आलोचना करने का कोई काम नहीं है। ईश्वर की कृपा और कांग्रेस के समर्थन से वे सत्ता में हैं और लोगों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं लेकिन विपक्ष किसी तरह सत्ता हासिल करने की कोशिश में लगा है। कुमारस्वामी ने कहा कि एक दिन पहले वे तबीयत सही होने के कारण अस्पताल गए थे।

कुमारस्वामी ने कहा वे इसके कारणों की चर्चा नहीं करना चाहते लेकिन जिस दिन वे अपने लोगों को धोखा देंगे वे जिंदा लाश के समान हो जाएंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि वे धन और सुख के लिए सत्ता में नहीं हैं।

जनता का प्यार और स्नेह ही उनकी दौलत है। कुमारस्वामी ने कहा कि मेरे पास सत्ता और जिंदगी कब तक है इसकी चिंता नहीं करते लेकिन हर परिवार की मदद कैसें करे इस बारे में सोचते हैं।

कुमारस्वामी ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और किसानों का दर्द समझते हैं। उधर, लघु सिंचाई मंत्री सी एस पुट्टराजू ने भी शुक्रवार को मण्ड्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

---
जद-एस से गठजोड़ महंगा पड़ेगा कांग्रेस को: ईश्वरप्पा
बेंगलूरु. भाजपा नेता के.एस.ईश्वरप्पा ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने जद-एस के साथ गठजोड़ किया है लेकिन इसकी कांग्रेस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उसका सफाया हो जाएगा।

ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को बल्लारी में कहा कि उपचुनाव के बाद गठबंधन सरकार का पतन हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव को कागजी शेर करार देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष की बातें फिजूल हैं। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, देवेगौड़ा ने रेवण्णा के साथ मिलकर मंत्री डीके शिवकुमार की जुबान पर ताला जड़ दिया है।