14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंजुनाथ प्रसाद फिर से पालिका के आयुक्त

गुरुवार को राज्य सरकार ने प्रसाद को फिर से पालिका आयुक्त के तौर पर पदस्थापित कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Jun 2018, 7:35 PM IST

BBMP

मंजुनाथ प्रसाद फिर से पालिका के आयुक्त

बेंगलूरु. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एन मंजुनाथ प्रसाद फिर से बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका के आयुक्त बनाए गए हैं। प्रसाद को विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया था। गुरुवार को राज्य सरकार ने प्रसाद को फिर से पालिका आयुक्त के तौर पर पदस्थापित कर दिया। प्रसाद ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया है। पालिका आयुक्त रहे महेश्वर प्रसाद को कृषि व बागवानी विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा भी गुरुवार को कुछ अधिकारियों के तबादले हुए।

---------

सभी राजनीतिक दलों से गठजोड़ होगा : जावेद
बेंंगलूरु. कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता नदीम जावेद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी राज्यों के स्थानीय राजनीति दलों से गठजोड़ करेगी। उन्होंने गुरुवार को कहा कि कांगे्रस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखना चाहती है। भाजपा से देश के संविधान को खतरा है। केंद्र ने लोकसभा चुनाव के लिए वोट के लिए सांप्रदायिक ताकतों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, झूटे आश्वासन और अन्य कारण से भाजपा की साख को नुकसान पहुंच रहा है। उप चुनावों में भाजपा का पराजय का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने देश की सभी राज्यों में अल्प संख्यक प्रकोष्ठ को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी समितियों में परिवर्तन किया जाएगा। चुनाव घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों से किए आश्वासनों को पूरा करने के लिए सरकार से सपंर्क किया जाएगा।

--------

मांग: अधिकारियों के तबादले रद्द किए जाएं
बेंगलूरु. राज्य कुरुबा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सण्णक्की ने कुरुबा समुदाय के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इन अधिकारियों का तबादला निरस्त नहीं किया जाता है तो कुरुबा संघ राज्यव्यापी अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी अनदेखी कर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी एकपक्षीय फैसले कर रहें है। सिद्धरामय्या के कुरुबा समुदाय का कद्दावर नेता होने से संघ उनका अपमान सहन नहीं करेगा। पत्रकार वार्ता में संघ के सचिव एम.रामचंद्रप्पा, कोषाध्यक्ष नटराज, संघटन मंत्री के.एम.कृष्णमूर्ति उपस्थित थे।