इससे पूर्व मुंबई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विपक्ष पर कुछ इसी तरह की टिप्पणी की थी। शाह ने तब कहा था कि देश भर में भाजपा और नरेन्द्र मोदी के नाम की बाढ़ आई हुई है। यह बाढ़ आने पर सांप, बिच्छू, नेवला, बिल्ली, कुत्ते वगैरह अपनी आपसी लड़ाई छोड़ एक साथ आए गए हैं।