कांग्रेस से तीन उम्मीदवारों में होड़
महापौर पद की उम्मीदवारी पाने के लिए कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। इसमें जयनगर वार्ड से गंगाम्बिका, शांतिनगर वार्ड से सौम्या शिवकुमार और लिंगराजपुरम से लावण्या गण्ेश रेड्डी का नाम है। इनमें गंगाम्बिका को रेड्डी खेमे का समर्थन प्राप्त है जबकि लावणया को जार्ज का साथ मिल रहा है। वहीं सौम्या को एन ए हैरिस का साथ मिला हुआ बताया जा रहा है।