निरीक्षण के बाद पाटिल ने कहा कि बेंगलूरु, हुब्बली और बल्लारी में दवा जांच लैब की सुविधा है। हुब्बली और बल्लारी के लैब में स्टेरिलिटी परीक्षण सुविधा नहीं है। जांच के लिए नमूनों को बेंगलूरु लाना पड़ता है। इसलिए इन लैबों को सभी सुविधाओं लैस किया जाएगा। प्रदेश दवा नियंत्रण विभाग को एनएबीएल की मान्यता मिले, इसके लिए प्रयास जारी हैं।